DOCTOR Select Your Home State
- Select - ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS (UT) ANDHRA PRADESH ARUNACHAL PRADESH ASSAM BIHAR CHANDIGARH (UT) CHHATTISGARH DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU (UT) DELHI (NCT) (UT) GOA GUJARAT HARYANA HIMACHAL PRADESH JAMMU AND KASHMIR (UT) JHARKHAND KARNATAKA KERALA LADAKH (UT) LAKSHADWEEP (UT) MADHYA PRADESH MAHARASHTRA MANIPUR MEGHALAYA MIZORAM NAGALAND ODISHA PUDUCHERRY (UT) PUNJAB RAJASTHAN SIKKIM TAMIL NADU TELANGANA TRIPURA UTTAR PRADESH UTTARAKHAND WEST BENGAL
1) A pharmaceutical company offers you an expensive international conference trip if you prescribe their medicine more frequently. The medicine works, but there are equally effective and less expensive alternatives. What would you most likely do? / एक दवा कंपनी आपको एक महंगे अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन की यात्रा प्रायोजित करने का प्रस्ताव देती है, यदि आप उनकी दवा अधिक बार लिखें। वह दवा प्रभावी है, लेकिन उसी गुणवत्ता की कम कीमत वाली अन्य दवाएँ भी उपलब्ध हैं। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
2) A patient cannot afford the ideal treatment. What would you most likely do? / एक मरीज आदर्श उपचार का खर्च वहन करने में सक्षम नहीं है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
3) You are about to leave the hospital after a long shift. Just before leaving, a nurse informs you that one of your patients has suddenly developed severe chest pain. What would you most likely do? / आप एक लंबी ड्यूटी पूरी करने के बाद अस्पताल से घर जाने वाले हैं। तभी एक नर्स आपको बताती है कि आपके एक मरीज को अचानक सीने में तेज़ दर्द शुरू हो गया है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
4) A patient with diabetes has repeatedly missed follow-up appointments and now returns with worsening complications. What would you most likely do? / मधुमेह से पीड़ित एक मरीज बार-बार निर्धारित फॉलो-अप के लिए नहीं आया। अब वह बीमारी की गंभीर जटिलताओं के साथ दोबारा आपके पास आता है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
5) A patient with little formal education asks several basic questions about a diagnosis that you have already explained. What would you most likely do? / एक ऐसे मरीज, जिसकी औपचारिक शिक्षा बहुत कम है, को आपने उसकी बीमारी के बारे में पहले ही समझाया है। फिर भी वह उसी निदान से संबंधित कुछ सामान्य प्रश्न दोबारा पूछता है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
6) A patient’s family member repeatedly asks questions about the treatment plan because they are anxious and worried. What would you most likely do? / उपचार योजना को लेकर मरीज का एक परिजन बार-बार प्रश्न पूछ रहा है, क्योंकि वह चिंतित और व्याकुल है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
7) A patient from a financially struggling family needs medical advice but cannot afford a consultation fee that day. What would you most likely do? / आर्थिक रूप से कमजोर परिवार का एक मरीज चिकित्सकीय परामर्श के लिए आपके पास आता है, लेकिन उस दिन वह परामर्श शुल्क देने में असमर्थ है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
8) During an outbreak of dengue in your community, many people are unaware of preventive measures. What would you most likely do? / आपके क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप फैला हुआ है, लेकिन अधिकांश लोग इसके बचाव के उपायों से अनजान हैं। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे ?
9) A patient asks whether a proposed surgery carries any significant risks. You know the procedure has a high success rate but also has uncommon yet serious complications. What would you most likely do? / एक मरीज आपसे पूछता है कि प्रस्तावित शल्य-चिकित्सा में कोई महत्वपूर्ण जोखिम है या नहीं। आप जानते हैं कि इस शल्य-चिकित्सा की सफलता की संभावना बहुत अधिक है, लेकिन इसमें कुछ दुर्लभ किंतु गंभीर जटिलताएँ भी हो सकती हैं। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
10) A patient asks whether your treatment will completely cure their chronic illness. What would you most likely do? / एक मरीज आपसे पूछता है कि क्या आपका उपचार उसकी पुरानी बीमारी को पूरी तरह ठीक कर देगा। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
11) A patient insists on receiving antibiotics for a common viral cold because they believe antibiotics always work. What would you most likely do? / एक मरीज सामान्य वायरल सर्दी-जुकाम के लिए एंटीबायोटिक दवा लेने पर ज़ोर देता है, क्योंकि उसका मानना है कि एंटीबायोटिक हर बार प्रभावी होती है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
12) A patient presents with symptoms that could indicate either a common illness or a potentially serious condition. What would you most likely do? / एक मरीज ऐसे लक्षणों के साथ आता है जो किसी सामान्य बीमारी या किसी संभावित गंभीर रोग — दोनों में से किसी एक का संकेत हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे ?
13) A patient is diagnosed with a legally notifiable infectious disease. The patient requests that you keep the diagnosis completely confidential and not report it to the health authorities. What would you most likely do? / एक मरीज में ऐसा संक्रामक रोग पाया जाता है, जिसकी सूचना कानून के अनुसार स्वास्थ्य अधिकारियों को देना अनिवार्य है। मरीज आपसे अनुरोध करता है कि आप उसकी बीमारी की जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखें और इसकी सूचना किसी भी स्वास्थ्य प्राधिकरण को न दें। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
14) A patient’s attendant asks you to issue a false medical certificate so the patient can obtain leave from work. What would you most likely do? / मरीज का एक परिजन आपसे अनुरोध करता है कि आप मरीज को कार्यस्थल से अवकाश दिलाने के लिए एक गलत चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र जारी कर दें। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
15) A patient has just been diagnosed with cancer and begins crying during the consultation. What would you most likely do? / एक मरीज को अभी-अभी बताया गया है कि उसे कैंसर है। यह सुनते ही वह परामर्श के दौरान रोने लगता है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
16) An elderly patient who lives alone is struggling to understand how and when to take multiple prescribed medicines. What would you most likely do? / एक बुज़ुर्ग मरीज, जो अकेले रहता है, डॉक्टर द्वारा लिखी गई कई दवाओं को कब और कैसे लेना है, यह समझने में कठिनाई महसूस कर रहा है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
17) After administering an injection, you notice that the biomedical waste disposal container is full. What would you most likely do? / इंजेक्शन लगाने के बाद आप देखते हैं कि जैव-चिकित्सीय अपशिष्ट के निपटान के लिए रखा गया कंटेनर पूरी तरह भर चुका है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
18) Your clinic uses large amounts of paper, electricity, and disposable medical supplies. You realize that some of these resources are being wasted unnecessarily. What would you most likely do? / आपके क्लिनिक में कागज़, बिजली तथा एकबार उपयोग होने वाली चिकित्सकीय सामग्री का बड़ी मात्रा में उपयोग होता है। आपको पता चलता है कि इनमें से कुछ संसाधनों का अनावश्यक रूप से अपव्यय (Waste) हो रहा है।
19) You realize that you prescribed the wrong dosage of a medicine. The mistake is discovered before the patient suffers any harm. What would you most likely do? / आपको पता चलता है कि आपने किसी मरीज के लिए दवा की गलत मात्रा लिख दी है। सौभाग्य से, यह गलती मरीज को कोई नुकसान होने से पहले ही पता चल जाती है। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
20) A patient develops an unexpected complication after a procedure you performed, even though the procedure was carried out according to accepted medical standards. What would you most likely do? / आपके द्वारा की गई एक चिकित्सीय प्रक्रिया के बाद मरीज में अप्रत्याशित जटिलता विकसित हो जाती है, जबकि यह प्रक्रिया स्वीकृत चिकित्सकीय मानकों के अनुसार सही ढंग से की गई थी। ऐसी स्थिति में आप सबसे अधिक क्या करेंगे?
Submit Form